लखनऊ, 30 जुलाई 2026।
हज-2027 के लिए उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले 22,510 आवेदकों का चयन हज कमेटी ऑफ इंडिया, हज हाउस, मुंबई द्वारा ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से किया गया है।
चयनित हज यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चयन की सूचना उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही चयनित यात्रियों की सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश हज समिति की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। सूची में कवर नंबर एवं बैंक रेफरेंस नंबर भी दिए गए हैं।
पहली किस्त ₹1,52,300
प्रत्येक चयनित आवेदक को ₹1,52,300 की पहली किस्त 10 अगस्त 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्धारित बैंक खातों में जमा करनी होगी। भुगतान के लिए पे-इन-स्लिप के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
दस्तावेज अपलोड करना जरूरी
राशि जमा करने के बाद हज यात्रियों को भुगतान की पे-इन-स्लिप सहित आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपनी लॉग-इन आईडी से अपलोड करने होंगे। इनमें स्वहस्ताक्षरित हज आवेदन फॉर्म, घोषणा-पत्र, अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट संबंधी घोषणा तथा मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल हैं।
जिन आवेदकों को दस्तावेज अपलोड करने में परेशानी होगी, उनके लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय में भी दस्तावेज अपलोड कराने की व्यवस्था की गई है। जिलों में संबंधित यात्री हज ई-सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #news #up #जनहित #UPNews Haj2027 #HajYatra #HajCommittee



