लखनऊ, 29 जुलाई 2026। अलीगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली विधायक संदीप सिंह ने गुलवीर सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। गुलवीर सिंह अलीगढ़ जनपद के ब्लॉक बिजौली स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरसा के पूर्व छात्र रहे हैं।
संदीप सिंह ने कहा कि गुलवीर सिंह की यह उपलब्धि केवल अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल अवस्थापना, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए लागू नीतियों के सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।
गुलवीर सिंह की जीत ने एक बार फिर साबित किया—मेहनत, अनुशासन और संकल्प से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।
source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #news #up #जनहित #UPNews GulveerSingh #CommonwealthGames #10K #SilverMedal #SportsNews



