अलीगढ़ में शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोल तहसील प्रशासन ने जलाली में 12 बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जामुक्त कराया है। खतौनी में यह जमीन तजमुल हसन, तब्बकुल हसन, नफीस फात्मा, बनी फात्मा और शफी फात्मा के नाम दर्ज है। प्रशासन के मुताबिक, ये सभी लोग पाकिस्तान जा चुके हैं। जमीन पर लंबे समय से दूसरे लोगों का कब्जा था। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने संपत्ति को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में कुल 61 शत्रु संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें कई संपत्तियों पर वर्षों से अवैध कब्जे की शिकायतें हैं। कहीं खेती हो रही है, तो कहीं दुकान, मकान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं। कोल एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अवैध कब्जे वाली शत्रु संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
source: Prasar Bharati Shabd #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #india #news #up #जनहित #UPNews



