15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
लखनऊ, 24 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी है। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
🔹 नवीनीकरण छात्र: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
🔹 नवीन छात्र: 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन
🔹 शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डेटा तैयार करने की प्रक्रिया 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चलेगी।
सरकार के अनुसार आवेदन, सत्यापन, स्क्रूटनी, जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति, मांग सृजन और धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्धारित चरणों के अनुसार पूरी की जाएगी।
कब मिलेगी छात्रवृत्ति?
नवीनीकरण के लिए पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि 1 से 10 दिसंबर 2026 के बीच तथा नवीन छात्रों के खातों में 27 से 31 जनवरी 2027 के बीच हस्तांतरित किए जाने की समय-सारिणी निर्धारित की गई है।
सरकार ने विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को तय समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करने तथा पात्र विद्यार्थियों को समय से योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश #UPNews #UttarPradesh #Scholarship2026 #UPScholarship #Scholarship2026_27 #StudentNews #EducationNews #UPGovernment #Students #PostMatricScholarship #FeeReimbursement #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #लोकमुद्दा #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #news #up #NewsUpdate #जनहित



