लखनऊ ।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को गोमती नगर स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ परिसर में वृहद पौधरोपण जन-महाअभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय सहित अन्य न्यायमूर्तियों ने सहभागिता की। उनके साथ न्यायालय के वरिष्ठ निबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्ताओं ने भी पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर चांदनी, कनेर, गार्डेनिया, हरश्रृंगार और गुलाचीन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग के सहयोग से किया गया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य मां के सम्मान और स्मृति में एक पौधा लगाकर स्थायी स्मृति स्थापित करना है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में एक प्रयास है।
पौधरोपण जैसे अभियानों के माध्यम से न्यायालय परिसर को अधिक हराभरा बनाने के साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #news #up #जनहित #UPNews



