लखनऊ, 10 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश के सभी मदरसों तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चलाया जा रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जनअभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
मदरसों में होंगे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम
निर्देशों के तहत प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं और युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया है। मदरसों में तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।
source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश #Lucknow #HindiNews #DigitalNews #LOKMUDDA #लोकमुद्दा #उत्तरप्रदेश #छात्रवृत्ति #IndianConstitution #KnowYourNation #lokmudda #indian #civics #democracy #DigitalMedia #UttarPradesh #india #news #up #जनहित #UPNews



